आमिर ने छात्रों को दो घंटे पढाया।

आमिर ने व्यावसायिक स्नातकोत्तर डिप्लोमा के द्धितीय वर्ष के कम से कम 80 छात्रों की दो घंटे से अधिक देर तक कक्षा ली। आमिर अपनी किसी फिल्म की शुटिंग नही कर रहे थे। बल्कि इस कोर्स में शामिल किए गए नए पाठ्यक्रम 'समसामयिक फिल्म संस्थान का परिचय' पर बोलने के लिए विशेष रूप से बुलाए गए थे।
वहीं इस संस्थान में आमिर के आने के बारे में केवल उच्च अधिकारियों को पता था यहां तक कि किसी वरिष्ठ छात्र तक को भी नही पता था। संस्थान नही चाहता था कि इसे मीडिया की नजरों में लाया जाए।
इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद, रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और बालीवुड के दो निर्माताओं को व्याख्यान के लिए बुलाया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications