एक फ्रेम में आमिर खान, ऋतिक रोशन और अल्लू अर्जुन- वायरल हो रही है धमाकेदार तस्वीर!

ऐसा नजारा काफी कम ही देखा जाता है कि एक ही छत के नीचे कई दिग्गज कलाकार मौजूद हों और बॉलीवुड के साथ साउथ का ऐसा संगम हो कि तस्वीरें सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाएं।
हालांकि इस वक्त ऐसा ही कुछ सामने आया है क्योंकि आमिर खान के साथ ऋतिक रोशन और अल्लू अर्जुन की तस्वीर वायरल हो रही है। एक ही फ्रेम में इन सितारों ने सामने आकर धमाका कर दिया है, सोशल मीडिया पर तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।
दरअसल रविवार, 12 जून को निर्माता मधु मंटेना और योग विशेषज्ञ ईरा त्रिवेदी के साथ एक भव्य शादी के बंधन में बंध गए। समारोह के बाद, जोड़े ने मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक स्वागत समारोह आयोजित किया।
इस दौरान कई सितारे वहां पहुंचे थे और इस लिस्ट में आमिर खान, ऋतिक रोशन और अल्लू अर्जुन भी शामिल थे। जब तीनो एक दूसरे से वहां मिले तो काफी देर तक बात करते रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दो तस्वीरों में अल्लू अर्जुन और ऋतिक रोशन एक-दूसरे का अभिवादन करते और गले मिलते हुए देखे जा सकते हैं, जबकि आमिर खान उन्हें देख रहे हैं।
इस पर लोग कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं और अपने अपने पसंदीदा सितारे की तारीफ भी कर रहे हैं। वर्कफ्रंट पर आमिर खान किस फिल्म के लिए काम कर रहे हैं उन्होने इसका खुलासा नहीं किया है।
बात करें तो ऋतिक रोशन की तो वो काफी फाइटर और कृष 4 के साथ सामने आने वाले हैँ। फैंस को आधिकारिक ऐलान का इंतजार कुछ समय से है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर काफी बिजी हैं और इसी साल वो बड़ा धमाका करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications