Aamir Khan के घर क्यों आई थी बस भरकर 25 IPS अधिकारियों की टीम, असली वजह जान उड़ जाएंगे होश...

By Filmibeat Desk
Aamir khan

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ जाते हैं। कभी वह पब्लिक एरिया में नजर आते हैं तो कभी वह इवेंट में धूम मचा देते हैं। बता दें कि बीते दिन आमिर खान के बांद्रा वाले घर से एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें देखा गया कि पुलिस की गाड़ियों के साथ ही 25 IPS अधिकारी भी बस भरकर आए थे।

यह नजारा देखने के बाद फैन्स के मन में तरह-तरह के सवाल उठने लगे। किसी को लगा कि शायद फिल्म की शूटिंग चल रही है तो किसी को लगा कि शायद रेड पड़ रही है, लेकिन अब वहीं इस बार का खुलासा हो गया है कि आखिर आमिर खान के घर पर IPS अधिकारी क्यों आए थे।

आईपीएस ट्रेनीज़ चाहते थे आमिर खान से मिलना

आमिर खान के घर आईपीएस अधिकारियों के आने की असली वजह अब सामने आ गई है। आमिर की टीम के एक सदस्य ने बताया कि 'इस बैच के आईपीएस ट्रेनी उनसे मिलना चाहते थे, इसलिए आमिर खान ने उन्हें अपने घर बुलाया और मिलकर बातचीत की।'

इससे पहले भी कई आईपीएस ट्रेनीज़ से मिल चुके हैं आमिर

बीते दिन एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया था जिसमें लग्ज़री बस में बैठे कई आईपीएस अधिकारी आमिर खान की बिल्डिंग में जाते दिखे। इसके बाद तरह-तरह की बातें फैलने लगीं - जैसे कि आमिर कोई ऐसा प्रोजेक्ट बना रहे हैं जिसमें सुरक्षा की ज़रूरत है। ये मुलाकात उस समय हुई जब उनकी लग्ज़री कारों से जुड़ी कुछ खबरें भी चल रही थीं, जिससे उनकी टीम थोड़ी परेशान थी। वैसे आमिर खान पिछले कई सालों से अलग-अलग बैच के आईपीएस ट्रेनीज़ से मिलते रहे हैं। खासकर उनकी फिल्म सरफ़रोश के बाद, बहुत से आईपीएस अफसर उनसे मिलने की इच्छा जताते हैं।

इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं आमिर खान

हाल ही में आमिर खान की फिल्म सितारे ज़मीन पर रिलीज़ हुई थी जो फैन्स द्वारा पसंद की गई। वहीं बता दें कि इन दिनों आमिर खान फिल्म की खास स्क्रीनिंग करवा रहे हैं और जल्द ही आमिर खान प्रोडक्शंस के आने वाले प्लान्स को लेकर एक बड़ा ऐलान भी करने वाले हैं। एक्टिंग के मामले में आमिर खान के पास कुली है, जिसमें वो रजनीकांत के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा, वो एक और फिल्म में भी काम करेंगे, जिसे लोकेश कनगराज द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा।

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X