मुझे उम्मीद है कि मंसूर की होगी वापसी: आमिर खान
आमिर ने दिल्ली में किताब का विमोचन करते हुए कहा कि मंसूर केवल मेरे ममेरे भाई नहीं है बल्कि वह एक बेहतरीन निर्देशक हैं। उनके साथ काम करना एक बहुत ही बढ़िया
अनुभव रहा है और मैं आज भी उनकी कमी को बॉलीवुड में महसूस करता हूं लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि मंसूर जरूर बॉलीवुड में वापसी करेंगे क्योंकि उनके ना होने से हिंदी सिनेमा का नुकसान हो रहा है। वह बेहतरीन निर्देशक हैं।
गौरतलब है कि मंसूर खान के ही निर्देशन में आमिर खान ने अपनी पहली फिल्म कयामत से कयामत की थी जो कि सुपरहिट थी, उसके बाद उन्होंने जो जीता वहीं सिकंदर भी मंसूर
खान के निर्देशन में की, जो कि एक बडी़ हिट थी लेकिन मनीषा कोईराला के साथ आयी उनकी फिल्म अकेले हम अकेले तुम... चली नहीं जिसके बाद से मंसूर खान ने निर्देशन से संन्यास ले लिया।
आमिर खान इन दिनों पीके फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली के मेहमान बने हुए हैं तो वहीं वह 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म धूम 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसमें वह पहली बार विलेन बने हैं।


Click it and Unblock the Notifications
