..................... Aamir Khan, his wife Kiran can't have enough of their son | आमिर के पास 'आजाद' के लिए वक्त नहीं - Hindi Filmibeat

आमिर के पास 'आजाद' के लिए वक्त नहीं

Aamir Khan
बॉलीवुड के परफेक्ट खान आमिर खान के बारे में कहा जाता है कि वो जो करते है दिल लगाकर करते हैं लेकिन आमिर खान रीयल लाईफ में एक काम बखूबी निभा नहीं पा रहे हैं और वो है पिता का रोल। इस बारे में किसी और ने नहीं बल्कि खुद आमिर खान ने ही खुलासा किया है कि उनके पास अपने बेटे के लिए वक्त ही नहीं बच पाता है। जिसका उन्हें खेद है लेकिन वो पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वो अपनी इस कमी को जल्द से जल्द पूरा कर लें।

गौरतलब है कि हाल ही में आमिर-किरण को संतान सुख सरोगेट मदर की मदद से नसीब हुआ है। आमिर की पत्नी किरण रॉव को कुछ हेल्थ समस्या होने के कारण खान दंपत्ति ने सरोगेट मदर का सहारा लिया। आमिर ने इस राज से पर्दा उठाते हुए कहा था कि हमें, हमारा बेटा आईवीएफ-सरोगेसी की मदद से मिला है, इसलिए यह हमारे लिए हमारी जान से भी ज्यादा प्रिय है। आमिर ने अपने बेटे का नाम अपने चाचा के नाम पर आजाद राव खान रखा है।

आपको बता दें कि आमिर की दूसरी शादी से यह उनकी पहली संतान है। जबकि आमिर को अपनी पहली शादी से दो बच्चे हैं। आमिर को एक बेटा और बेटी है। जिनका नाम जुनैद और इरा हैं। आमिर की पहली पत्नी का नाम रीना दत्ता है जिनसे उनकी शादी 1986 में हुई थी। लेकिन अफसोस यह शादी साल 2002 में तलाक में तब्दील हो गयी। उसके बाद आमिर खान ने निर्देशिका किरण राव से शादी कर ली। फिलहाल आमिर के दोनों बच्चे अपनी मां के साथ रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X