बीच स्टेज ईयरिंग में फंसा कियारा आडवाणी का मास्क, आमिर खान ने उतारने में की मदद- VIDEO वायरल
पिछले दिनों आमिर खान और कियारा आडवाणी एक इवेंट में साथ उपस्थित हुए थे। दोनों ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में एक डील साइन की और फिर प्रेम कांफ्रेंस किया। लेकिन इस दौरान स्टेज पर कुछ ऐसी घटना हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में आमिर खान कियारा की मदद करते दिख रहे हैं। दरअसल, मास्क उतारते हुए कियारा का मास्क उनकी ईयरिंग में फंस जाता है, काफी देर कोशिश करने के बाद भी वो नहीं निकाल पाती हैं, तो आमिर मदद के लिए आते हैं। काफी कोशिश करने के बाद आमिर भी सफल नहीं होते हैं तो कियारा ईयरिंग ही उतार लेती हैं।

आमिर- कियारा का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं। कुछ लोग आमिर की तारीफ भी कर रहे हैं कि उन्होंने बिना किसी हिचक के कियारा की मदद की। तो वहीं, कुछ ने मजे में लिखा- आमिर सर हर काम में एक्सपर्ट हैं।
बहरहाल, फिल्मों की बात करें को आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की तैयारी जोर शोर से चल रही है। फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है। वहीं, कियारा आडवाणी की हालिया रिलीज शेरशाह को काफी तारीफ मिल रही है। कियारा की आने वाली फिल्मों में शामिल है- भूल भुलैया 2, जुग जुग जीयो और मिस्टर लेले।


Click it and Unblock the Notifications