..................... Aamir Khan helped Assam flood victims through CM Relief Fund contribution।आमिर खान ने की सीएम रीलीफ फंड योगदान के जरिए असम बाढ़ पीड़ितों की मदद - Hindi Filmibeat

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आमिर खान का बड़ा योगदान, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा शुक्रिया

By Filmibeat Desk

बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने एक बार फिर से अपना मदद का हाथ बढ़ाया है। जिसकी जानकारी असम के सीएम हिमंत बिस्वा ने दी है। असम के सीएम रीलीफ फंड के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। इस समय असम राज्य इस साल आई विनाशकारी बाढ़ के कारण सबसे बड़े संकटों में से एक से गुजर रहा है। 21 लाख से ज्यादा लोग इस बाढ़ की वजह से परेशानी में आ गए है।ऐसे में वहां के लोगों की मदद के लिए कई भारतीय परोपकारी लोग आगे आ रहे हैं।

Aamir Khan

बता दें, अपने घरों और खेतों के बाढ़ के पानी में डूब जाने की वजह से असम में कई परिवारों के पास नेल्ली के खुलहट जंगल में हाथी गलियारे में वन्यजीवों के साथ संघर्ष का जोखिम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इस बाढ़ के आने के बाद लोग न सिर्फ शेल्टर्स के बिना हैं, बल्कि पानी और भूख की भी कमी से भी जूझ रहें है। ये आपदा पहले से कहीं अधिक बड़ी हो गई है और वहां रहने वाले लोग आर्थिक संकट में भी फंसने वाले हैं।

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान असम के लोगों की मदद करने के लिए सामने आए और इस बात जिक्र वहां के चीफ मिनिस्टर हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किया हैं। उन्होंने स्टार को समर्पित एक आभार नोट सबके साथ शेयर किया और लिखा "एमिनेंट बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने सीएम रीलीफ फंड में 25 लाख रुपये का उदार योगदान देकर हमारे राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उनकी चिंता और उदारता के एक्ट के लिए मेरी हार्दिक कृतज्ञता "।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X