#ALERT: कल सुबह पांच बजे होने वाला है ये खान धमाका!

आमिर खान की दंगल अब अपने आखिरी गियर में पहुंच चुकी है और प्रमोशन के लिए कल सुबह आमिर खान ने सबको पांच बजे उठा देने का वायदा किया है।

आमिर खान की दंगल के लिए अब ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना है और फिल्म के लिए आमिर ने पूरे ज़ोर शोर से प्रमोशन शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में आमिर खान ने कल सुबह तड़के पांच बजे सबको न्योता दिया है।

अब उनका सरप्राइज़ क्या होगा इसके लिए तो इंतज़ार करना पड़ेगा। लेकिन आमिर खान ने एक वीडियो बनाकर सबको न्योता दिया है। इस वीडियो में आमिर जिम में दिखाई दे रहे हैं।

aamir khan fat to fit in dangal

आमिर खान ने दंगल के लिए तीन अवतार लिए हैं। पहले में वो एक 60 साल के बूढ़े बाप बने हैं और इस रोल के लिए आमिर ने अपना वज़न 97 किलो तक बढ़ाया था। अब सलमान खान से पंगा लेने के बाद उनका दंगल प्रमोशन थोड़ा मुश्किल है। ये पंगा क्यों हुआ जानिए यहां

आमिर बताते हैं कि वो काफी परेशान और डरे हुए थे कि अब वो अपना वज़न कभी कम नहीं कर पाएंगे। हालांकि उन्होंने कड़ी मेहनत से अपना वज़न कम कर लिया।

इसके अलावा आमिर 40 की उम्र के भी दिखाई देंगे और इसके लिए भी उन्होंने वापस वज़न बढ़ाया। अब वाकई इतनी मेहनत तो किसी भी रोल के लिए आमिर खान ही कर सकते हैं। अब कल सुबह पांच बजे वो क्या सरप्राइज़ देंगे ये देखने के लिए कुछ घंटों का इंतज़ार तो करना ही पड़ेगा।

गौरतलब है कि आमिर खान स्टारर दंगल 23 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और फिल्म पहलवान महावीर फोगत पर बनी एक बायोपिक है जहां आमिर खान तीन बेटियों के पिता बने दिखाई देंगे। देखिए आमिर खान का न्योता -

यहां देखिए आमिर खान कैसे 97 किलो से 6 पैक्स एब्स पर महज पांच महीने में आ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X