मुझे हॉलीवुड जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है : आमिर खान
आमिर खान ने कहा कि मुझे हॉलीवुड जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जो अब हॉलीवुड का रुख कर चुके हैं और कई सितारे ऐसे हैं जो हॉलीवुड जाना चाहते हैं। लेकिन अभिनेता आमिर खान का हॉलीवुड में जाने को लेकर अलग ही विचार है। यूं तो उन्हें हॉलीवुड में जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन अगर कोई दिलचस्प प्रोजेक्ट उनके लिए आए तो वो इसे कर सकते हैं।

इस बारे में बात करते हुए आमिर ने बताया कि उन्हें हॉलीवुड फिल्मों में काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो सिर्फ भारतीय फिल्मों में दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में 25-26 साल से लोगों के साथ रिलेशन बनाए हुए हैं जो उनके लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।
#GoodNews..कंगना रनौत की 'रंगून' को CBFC ने दिया यूए सर्टिफिकेट
साथ ही आमिर ने कहा लेकिन दुनिया की ऑडियंस को एंटरटेन करने में कोई बुराई नहीं है। आमिर ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं इंटरनेशनल फिल्में करने के बिल्कुल खिलाफ हूं। अगर मुझे कोई दिलचस्प प्रोजेक्ट मिला तो मैं करूंगा। अगर मुझे जापान से कोई ऑफर मिलता है तो मैं इसे करूंगा।


Click it and Unblock the Notifications