#Target: सुलतान की हर गलती का फायदा उठा रहे हैं आमिर खान!
अब आमिर खान की दंगल धीरे धीरे अपना प्रमोशन शुरू कर रही है और आमिर खान ने टीम के लिए एक बेहतरीन मार्केटिंग प्लान निकाल लिया है। और ये प्लान है सुलतान की गलतियां। जी हां, दंगल का प्रमोशन शुरू होने वाला है और आमिर फिल्म को उन गलतियों के सहारे प्रमोट करने जा रहे हैं जो सुलतान ने की।
[ढेर सारे सलमान में #1Chutki शाहरूख = आमिर की दंगल!]
दरअसल, आमिर ने खुद को पीछे कर दिया है और दंगल में अपनी बेटियों को आगे करने का फैसला किया है। फिल्म को महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को उठाते हुए प्रमोट किया जाएगा, वो सबसे बड़ी गलती जो सुलतान में सलमान खान से हो गई।

आमिर खान ने अपनी टीम को सख्त हिदायत दी है कि महिला और उनके मुद्दों को जितना उठाया जा सकता है उठाया जाए। दंगल ना पहलवानी के बारे में होगी, ना पहलवान के बारे में क्योंकि ये दोनों चीज़ें सलमान इस्तेमाल कर चुके हैं।
दंगल होगी दो पहलवान लड़कियों के बारे में और यही मुद्दा सलमान ने सुलतान में छोड़ दिया। जो उनकी गलती थी। फिल्म में आर्फा एक बेहतरीन पहलवान होती है लेकिन सुलतान से शादी करने के बाद वो सबकुछ छोड़ देती हैं अपना ओलंपिक्स में जाने का सपना तक।
[#AamirKaElaan: "सलमान खान ने मुझे दंगल गिफ्ट में दिया है!"]
इस बात का लोगों ने विरोध किया। अब आमिर खान महिलाओं के इसी पॉइंट और अधिकारों पर बात करते हुए दंगल प्रमोट करने वाले हैं। इसे कहते हैं बिल्कुल मछली की आंख पर निशाना मारना।


Click it and Unblock the Notifications











