फिल्म 'प्रमोशन' कोई इस SUPERSTAR से सीखे.. 300 करोड़ी फिल्म FINAL!

By Neeti

आमिर खान अपनी फिल्मों को अलग और सबसे अहम बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। और जहां तक बात फिल्म 'दंगल' की है, तो यह उनके लिए बेहद खास फिल्म है। लिहाजा, इस फिल्म का प्रमोशन भी आमिर कुछ नए अंदाज में कर रहे हैं।

कुछ ही दिनों पहले आमिर खान ने शबाना अजमी को उनके जन्मदिन के मौके पर दंगल दिखाया था। जी हां, फिल्म रिलीज के तीन महीने पहले ही। सूत्रों की मानें तो यह आमिर खान की नई प्रमोशनल तकनीक है। शबाना अजमी ने फिल्म की जमकर तारीफ की थी।

''शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर.. सुपरस्टार थे.. हैं.. और रहेंगे...''

aamir khan

मिस्टर परफेक्शनिस्ट फिल्म की स्क्रिनिंग कुछ चुनिंदे सितारों को दिखाने वाले हैं। जाहिर है इससे वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त फायदा दंगल को रिलीज होने के बाद मिलेगी। कोई शक नहीं कि फिल्म को जोरदार ओपनिंग मिलने वाली है। 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

दंगल में आमिर खान महावीर फोगट के जीवन की तीन कड़ियां दिखा रहे हैं। इस तस्वीर में यंग महावीर फोगट बने आमिर को देख सकते हैं.. और मानना पड़ेगा कि उम्र बढ़ाने- घटाने में आमिर बेस्ट एक्टर हैं।

यंग महावीर फोगट के लुक में आमिर खान.. दंगल की सेट पर। कोई शक नहीं कि आमिर यहां काफी कम उम्र के दिख रहे हैं।

आमिर खान ने दंगल के सेट से एक नया लुक शेयर किया है। यहां आमिर युवा नजर आ रहे हैं।

ये रही हैं फिल्म के महावीर फोगट, उनकी पत्नी (साक्षी तंवर).. और उनकी दो बेटियां..

बता दें कि इस फिल्म में आमिर ने पहलवान महावीर फोगट का किरदार निभाया है।उन्होंने पहलवान कि जिंदगी के दो हिस्सों को दिखाया है।

इस रोल के लिए आमिर ने पहले अपना वजन लगभग 100 किलो कर लिया था।

फिर तीन महीने की मेहनत के बाद वे इसे 25 किलो तक कम कर चुके हैं और फिल्म का बचा हिस्सा फिल्माने के लिए तैयार हैं.

आमिर खान इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने महीनों तक कुश्ती की ट्रेनिंग भी ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X