'उसका एक नाजायज बच्चा भी है...' फैसल खान ने भाई आमिर खान को लेकर किया बड़ा खुलासा, खोली अफेयर की पोल

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम के मशहूर आमिर खान अपनी फिल्मों और काम के अलावा वह अपनी फैमिली और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिनों सुर्खियों में रहते हैं। खैर जब से आमिर खान ने अपने नए रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है तब से तो लोगों के होश ही उड़ गए हैं। वहीं इस सिलसिले के बाद फैसल खान ने आमिर खान और परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन अब उन आरोपों के बाद फैसल खान ने एक प्रेस कॉन्प्रेंस में कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद से फैन्स के पैरों तलें जमीन खिसक गई है। प्रेस कॉन्प्रेंस में फैसल ने यह दावा किया कि आमिर खान का एक नाजायज बच्चा भी हैं।
इस लड़की के साथ रिलेशन में थे आमिर
फैसल कहते हैं कि मेरी बहन है निखत उसकी तीन बार शादी हुई है। आमिर की शादी हुई फिर तलाक हुआ रीना के साथ फिर वह रिलेशनशिप में आए जेसिका हाइन्स के साथ, जिसके साथ उनका एक नाजायज बच्चा भी है। वहीं जब वह रीना के साथ थे तब वह किरण के साथ लिव इन रिलेशन में थे। मेरे पापा ने दो बार शादी की, मेरे कजिन ने दो बार शादी की। तलाक लिया फिर शादी की...तलाक लिया फिर शादी की। तो जब वह मुझे शादी के लिए फोर्स करते थे तब मैं उनसे कहता था कि तुम लोग मुझे क्या सलाह दे रहे हो। बता दें कि फैसल के इन आरोपों को सुनकर लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं।
कौन है जेसिका हाइन्स
जेसिका हाइन्स एक ब्रिटिश की पत्रकार हैं। स्टारडस्ट की साल 2005 की रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि आमिर खान से उनका अफेयर था और अफेयर की वजह से जेसिका हाइन्स प्रेग्नेंट हो गई थीं। आमिर खान ने उन्हें बच्चा गिराने की सलाह दी थी, लेकिन जेसिका ने ऐसा नहीं किया उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन जब आमिर खान से इस बारे में पूछा गया तब उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया था, लेकिन कॉफी विद करण के शो में आमिर खान ने बताया था कि वह एक समय पर दो लोगों को डेट कर रहे थे। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या आपने कभी भी किसी को धोखा दिया है...इसपर आमिर ने हां में जवाब दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











