"मैं क्या करूं...मुझे सलमान का Birthday याद ही नहीं है"

आमिर खान हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा बोल देते हैं कि कंट्रोवर्सी हो ही जाती है। इस बार वो कंट्रोवर्सी बचाने के चक्कर में कंट्रोवर्सी हो जाएगी। सलमान औऱ उनका नाता ही ऐसा हो चुका है।

आमिर खान बोलते नहीं है कि चर्चा हो जाती है कि कुछ गड़बड़ ही बोला होगा। वो सही बोलें (जो कि कम ही होता है) तो भी कुछ ना कुछ ऐसा हो जाता है कि लोग उसमें से भी कुछ गलत निकाल ही लेते हैं।

इस बार भी सलमान खान की बर्थडे पार्टी से उनकी गैरमौजूदगी सुर्खियां बन रही हैं और जैसे ही आमिर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने फिर कुछ ऐसा कह दिया कि लोग उसका गलत मतलब निकाल लिया गया।

aamir Khan Salman Khan

दरअसल, हाल ही में आमिर खान की अगली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का टीज़र रिलीज़ किया गया और इसके लॉन्च के मौके पर सबने यही सवाल किया कि सलमान के जन्मदिन पर उनका प्लान क्या है। चूंकि उनके पार्टी में ना आने की खबरें हैं।
["सलमान थोड़ा टेढ़ा है...पैसे की मदद तो अक्षय से लूंगा" - आमिर खान]

पिछले साल भी वो सलमान के सालाना जश्न से गायब थे। लेकिन आमिर की गैरमौजूदगी को सीधा उनके और सलमान के बीच कोल्ड वार से जोड़ा गया। पिछले साल ही दोनों में खुलकर झगड़ा हुआ था। जानिए पूरा किस्सा यहां। इसके बाद सलमान की सुलतान को देख आमिर का रिएक्शन चौंकाने वाला था।

इस पर आमिर ने बड़ा सधा हुआ जवाब दिया कि मुझे याद ही नहीं कि सलमान का जन्मदिन कब है क्योंकि मैं तारीखें याद रखने में बड़ा बेकार हूं। मेरी याद्दाश्त इतनी अच्छी नहीं है। गौरतलब है कि गपशप गली में खबर थी कि आमिर सलमान की पार्टी में नहीं आएंगे।

इसका कारण सबने ये बताया कि आमिर अपनी मैरिज एनिवर्सरी की पार्टी करेंगे क्योंकि उनकी और किरण की शादी की 11वीं सालगिरह है और आमिर ने स्पेशल प्लान बनाए हुए हैं। वैसे जानिए आमिर बड़बोलेपन में स्टार्स को क्या क्या बोल चुके -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X