Aamir Khan: एक्टिंग से दूर, लेकिन बैक टू बैक 4 फिल्मों पर काम कर रहे हैं आमिर खान, जानें डिटेल्स

Aamir Khan: फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर खान ने घोषणा कर दिया था कि वो फिलहाल कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वो फिलहाल अपना वक्त अपने परिवार के साथ गुजारना चाहते हैं और पूरी तरह से फिल्मों के प्रोडक्शन पर ध्यान फोकस करेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वर्तमान में आर.एस. प्रसन्ना की 'चैंपियंस' को प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो एक स्पेनिश फिल्म की रीमेक है। इतना ही नहीं, बल्कि आमिर खान एक, दो नहीं.. बल्कि चार फिल्मों पर काम कर रहे हैं।
बतौर प्रोड्यूसर चार फिल्मों पर आमिर खान कर रहे हैं काम
चैंपियंस रीमेक के अलावा, आमिर खान जल्द ही एक और फिल्म फ्लोर पर लाने के लिए तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक, आमिर खान ने मलयालम फिल्म, जय जय जय जय हे के रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं और जल्द ही हिंदी रीमेक को फ्लोर पर लाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन सीमा पाहवा करेंगी। फिलहाल ये फिल्म प्री- प्रोडक्शन में फेज में है।
किरण राव निर्देशित फिल्म भी होगी रिलीज
वहीं, आमिर खान प्रोडक्शंस की दो अन्य फिल्में पोस्ट प्रोडक्शन चरण में हैं। एक है सुनील पांडे द्वारा निर्देशित प्रीतम प्यारे, और दूसरी फिल्म है किरण राव द्वारा निर्देशित लापता लेडीज। दोनों फिल्में फिलहाल एडिट टेबल पर हैं और दोनों फिल्मों को अगले साल यानि की 2024 में रिलीज किया जा सकता है।
अफवाह है कि आमिर खान एक और फिल्म 'लव टुडे' प्रोड्यूस करेंगे, जिसमें उनके बेटे जुनैद खान और ख़ुशी कपूर मुख्य भूमिकाओं में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications