धूम-3 में कैसी होगी 'खलनायक' आमिर की हेयर स्टाइल

आमिर खान और खलनायक? यह सवाल आते ही आपके दिमाग में 'खलनायक आमिर' की तस्वीर जरूर बन गई होगी। लेकिन एक बात को लेकर आप जरूर कंफ्यूज़ होंगे! आखिर फिल्म में आमिर खान की हेयर स्टाइल कैसी होगी?
जी हां आमिर खान ने धूम-3 में अपने रोल का खुलासा तो कर दिया, लेकिन यह नहीं बताया कि इस फिल्म में उनकी हेयरस्टाइल कैसी होगी। बात अगर पिछली फिल्मों की करें तो लगान में आमिर ने एक ग्रामीण युवक के जैसे साधारण से बाल रखे थे, फना में आमिर के लंबे बाल काफी हिट हुए, तारे जमीन पर में मॉर्डन लुक वाली हेयर स्टाइल दिखी। उसके बाद गजनी में आमिर के छोटे-छोटे बालों पर डिजाइनर लुक उनके कैरेक्टर को काफी सूट किया।
धूम-2 में आमिर का किरदार पिछली सारी फिल्मों से अलग है। जाहिर है, हेयरस्टाइल भी पिछली सारी फिल्मों से अलग होनी चाहिए। अब देखना यह है कि आमिर की हेयरस्टाइल क्या होती है। आमिर के करीबियों के मुताबिक आमिर खान इस फिल्म में लंबे बाल रखने की सोच रहे हैं। खैर आमिर का हेयर स्टाइल जैसा भी होगा, सितंबर-अक्तूबर तक जनता के सामने आ जाएगा, क्योंकि फिल्म की शूटिंग भी तभी शुरू होगी।
हम आपको बता दें कि धूम-3 में आमिर के साथ अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी हैं। आमिर की मानें तो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वो धूम जैसी फिल्म भी करेंगे। बीबीसी से बातचीत में आमिर ने कहा कि उन्हें लेखक-निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य पर पूरा भरोसा है, कि उनके निर्देशन में धूम-3 जरूर हिट होगी।


Click it and Unblock the Notifications











