पीके के लिए बनारसी पान खाए आमिर
पीके फिल्म को सफल बनाने के लिए आमिर खान हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हालांकि आमिर खान व राजकुमार हिरानी की जोडी़ होने से पीके के सफल होने के चांसेस कई गुना बढ़ जाते हैं लेकिन इसके बावजूद आमिर सिर्फ अपने नाम और फैंस पर निर्भर होकर नहीं बैठे हैं। वो कुछ ना कुछ ऐसा कर रहे हैं जिससे पीके फिल्म चर्चा का विषय बनी रहे। और इसी प्रयास में उन्होंने बनारस जाकर बनारसी पान खाना भी शुरु कर दिया।
जी हां, खबर के मुताबिक पीके फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद आमिर खान हाल ही में बनारस घूमने गये जहां पर उन्होंने मशहूर पान की दुकान कृष्णा पान पर जाकर बनारसी पान का लुत्फ उठाया। जैसा कि सभी को पता है कि पीके फिल्म में आमिर खान ने भोजपुरी बोली है उनका रंगढंग भी पूरा वैसा ही है तो शायद इसी वजह से आमिर बनारस जाकर बनारसी पान का लुत्फ उठाते दिखे।
कुछ समय पहले ये खबर भी आई थी कि आमिर खान ने अनुष्का शर्मा के लिए बनारसी साड़ी खरीदी थी। इस खबर को लेकर दर्शकों का ये रिएक्शन था कि आमिर खान व अनुष्का मिलकर शायद पीके के लिए बनारस से कुछ ज्यादा जुड़ रहे हैं। चूंकि पीके में भोजपुरी लहजा काफी हद तक सम्मिलित किया गया है तो बनारस शहर व व वहां की चीजों के करीब होकर आमिर खान अपने किरादर के थोड़ा और करीब आने की कोशिश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
