..................... Aamir khan got married to girlfriend gauri spratt, shifted in new house with partner, know the full details - Hindi Filmibeat

आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी संग गुपचुप रचा ली शादी ? पार्टनर संग हुए नए घर में शिफ्ट, रिश्ते को लेकर बड़ा खुला

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्नसल लाइफ को लेकर भी जमकर चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि जब से उन्होंने गौरी संग अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया है तब से ही दोनों आए दिनों किसी ना किसी इवेंट में साथ में नजर आते हैं। गौरी हर एक छोटे बड़े फंक्शन में खान परिवार के साथ नजर आती हैं। बता दें कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। वहीं अब आमिर खान अपनी पार्टनर के साथ नए घर में भी शिफ्ट हो चुके है। जी हां, दोनों अब एक साथ नए घर में साथ रहते हैं।

Aamir khan

मैं गौरी के लिए बहुत सीरियस हूं...

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए आमिर खान कहते हैं कि मैं नए घर में गौरी के साथ शिफ्ट हो रहा हूं और यह सब मेरी नई फिल्म हैप्पी पटेल के रिलीज से पहले हो रहा है मैं पूरी तरह से बिजी हूं। इसी के साथ ही आमिर ने यह भी कहा कि वह गौरी के लिए बहुत सीरियस हैं। हम बहुत ही कमेटेड रिलेशनशिप में हैं। आमिर आगे कहते हैं कि गौरी के साथ मैं दिल से शादी कर चुका हूं। तो हम इसे फॉर्मल करेंगे या नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। आप जानते हैं कि मैं समय के साथ तय करूंगा।

इस तरह किया था अपना रिश्ता पब्लिक

आपको बता दें कि आमिर खान ने किरण राव संग अपने तलाक का ऐलान साल 2021 में कर दिया था और गौरी संग अपने रिश्ते की घोषणा आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर की थी। आमिर खान ने बताया था कि वह लगभग 18 महीनों से गौरी को डेट कर रहे हैं। वह लगभग 25 सालों से एक दूसरे को जानते हैं। आपको बता दें कि गौरी स्प्रैट आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में उनके साथ काम करती हैं। लंबे समय से वह उनकी कंपनी का हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X