..................... Aamir khan got death threats Imran khan recall satyamev jayate show, Said- we force to Aamir to leave the country - Hindi Filmibeat

आमिर खान की जान को खतरा ? भांजे इमरान ने खोला राज, बोले- मामा को देश से भगाने के लिए....

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आए दिनों अपने स्टाइल और अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी उनके स्टेटमेंट भी विवाद की वजह बन जाते हैं। एक्टर हर एक मुद्दे पर अपनी राय फिर भी रखते हैं। एक बार तो हालात ऐसे हो गए थे कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं हाल ही में एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान ने इसी थ्रेट को लेकर रिएक्ट किया है। एक्टर ने बताया कि जब आमिर खान सत्यमेव जयते का शो कर रहे थे तब उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी।

Aamir khan

आमिर खान को मिली थी जान से मारने की धमकी

दरअसल अनफिल्टर्ड विद समदीश में इमरान खान ने पुराने विवादों की चर्चा करते हुए कहा कि- मैं आमिर खान को अच्छे से जानता हूं पूरी जिंदगी मैंने बस उनके ही काम को देखा है। मेरा उनपर अटूट विश्वास है। वो जो भी काम करते हैं जहां भी अपनी एनर्जी लगाते हैं वह अच्छे और ईमानदारी के काम के लिए होता है। एक बार आमिर खान शो कर रहे थे सत्यमेव जयते उस दौरान महिला शिशु हत्या पर एक एपिसोड आया था। उसे देखकर तो बहुत लोग नाराज हो गए थे। बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि आमिर खान को जान से मारने तक की धमकियां मिलने लगी थीं। इमरान खान ने आगे कहा कि हम मामू को देश से भगाने की कोशिश कर रहे हैं तब से ही।

शो के होस्त थे आमिर

आपको बता दें कि आमिर खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो सत्यमेव जयते 2012 और 2014 के बीच आया था। इस शो को आमिर खान ने होस्ट किया था। इस शो में कई गंभीर मुद्दों पर आमिर खान ने बात की थी। भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, शराब के नशे, सेक्सुअल एब्यूज आदि।

आमिर की फिल्मों का रहता है फैन्स को इंतजार

आमिर खान के इस शो का लोगों को अभी भी इंतजार है। साथ ही में उनकी फिल्मों के आने का फैन्स आज भी इंतजार करते हैं। आमिर को आखिरी बार सितारे जमीन पर फिल्म में देखा गया था। यह फिल्म तारे जमीन पर फिल्म का सीक्वल थी, लेकिन जितनी लोगों को उम्मीद थी फिल्म उतना भी नहीं कमाल दिखा सकी और फिल्म ने एवरेज कमाई की। वहीं आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभी तक एक्टर ने कोई अन्य प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है, लेकिन बतौर प्रोड्यूसर लाहौर 1947 आने वाली है।

Read more about: aamir khan imran khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X