आमिर को अनूठी भेंट
बॉक्स ऑफिस पर रिकार्डतोड़ कमाई करने वाली फिल्म 'गजनी' के सह-निर्माता मधु मनतेना ने फिल्म के नायक आमिर खान को सोने की एक छोटी प्रतिमा भेंट की है जिसकी कीमत 80 लाख रुपये है।
मनेतना ने बताया कि प्रतिमा आमिर खान के 'एट पैक एैब्स' के लुक वाली है। इसकी कीमत 70-80 लाख रुपये है। उन्होंने आमिर को यह छोटी प्रतिमा इसी सप्ताह फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए आयोजित पार्टी में भेंट की। फिल्म के निर्देशक ए. आर. मुर्गादॉस को भी एक प्रतिमा भेंट की गई।
मनतेना ने बताया, "आमिर को यह पता था कि उन्हें एक ट्राफी भेंट की जाएगी लेकिन वे नहीं जानते थे कि ट्राफी सोने की बनी होगी और गजनी के लुक वाली होगी।"


Click it and Unblock the Notifications











