डिनर नहीं बराक ओबामा से मिलने को बेताब हैं आमिर!
बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान आजकल काफी सुर्खियों में हैं। सबसे पहली वजह तो ये है कि टाइम्स मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में आमिर खान का नाम भी शामिल है और दूसरी वजह ये है कि आमिर खान टाइम्स मैगजीन द्वारा दिये जा रही डिनर पार्टी के लिए अपनी फिल्म धूम 3 की शूटिंग को रोककर इस पार्टी में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क जा रहे हैं। कुछ का कहना है कि सिर्फ 2 घंटे की पार्टी के लिए आमिर इतनी लंबी दूरी तय करने जा रहे हैं लेकिन असल में तो आमिर खान के इस लंबी यात्रा करने के पीछे औऱ भी बड़ी वजह है। इस वजह को जानने के लिेए पढ़िये आगे की खबर।
आमिर खान जो कि हर एक चीज में परफेक्शन चाहते हैं के लिए अपनी फिल्म की शूटिंग एक दिन भी टालनी काफी मुश्किल होती है वो भी जब वो दिन-रात बिना किसी दिन छुट्टी लिए अपनी फिल्म को पूरा करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में आमिर खान पूरे तीन दिन की छुट्टी लेकर अगर टाइम मैगजीन की डिनर पार्टी अटैंड करने जा रहे हैं तो कुछ ना कुछ तो स्पेशल जरुर होगा इवेंट में। खबर के मुताबिक इस इवेंट में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के आने की भी बात चल रही है। हो सकता है कि आमिर खान के साथ इस इवेंट में बराक ओबामा से भी मिलें।
इसी बहाने आमिर खान को तो फायदा ही होगा। एक तीर से दो निशाने यानी दावत की दावत और बराक ओबामा से भी मुलाकात। आमिर खान की तस्वीर के साथ ही टाइम मैगजीन में आमिर खान के बारे में एक आर्टिकल भी लिखा है जिसमें ए आर रहमान ने आमिर से जुड़ी कुछ यादें शेयर की हैं। आइये जानते हैं इस मैगजीन में आमिर के बारे में क्या-क्या बातें लिखी गयी है।


Click it and Unblock the Notifications