आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, तमतमाते हुए बोलीं- 'मुझे अकेला छोड़ दो!'

Aamir Khan girlfriend Gauri Spratt Angry Video: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट हाल ही में मुंबई में नजर आईं। गुरुवार (30 अक्टूबर) को जब वे काम के सिलसिले में बांद्रा पहुंचीं, तो पैपराजी (फोटोग्राफर) ने उन्हें घेर लिया और लगातार तस्वीरें व वीडियो लेने लगे। इससे गौरी परेशान हो गईं और उन्होंने अपना आपा खो दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गौरी कार से उतरते ही कहती दिखती हैं- "Why are you following me? Leave me alone!" ('आप मेरा पीछा क्यों कर रहे हैं? मुझे अकेला छोड़ दीजिए!')
कैमरे से बचती दिखती हैं गौरी
वीडियो में उनके चेहरे पर नाराजगी साफ नजर आ रही है। यह पहली बार नहीं है जब गौरी ने कैमरों से दूरी बनाई हो। इससे पहले भी कई बार उन्हें पैपराजी से बचते और पोज देने से मना करते देखा गया है- चाहे वह उनकी शाम की सैर हो या कोई पब्लिक इवेंट। अब तक वे आमिर खान के साथ सिर्फ एक बार कैमरे के सामने आई हैं- फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान।
आमिर खान भले ही अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन गौरी के साथ उनका रिश्ता अक्सर चर्चा में बना रहता है।
आमिर खान ने किया था रिश्ते का ऐलान
मार्च में अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर ने खुद बताया था कि वे गौरी के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा था- 'मैं और गौरी एक-दूसरे के लिए बहुत सीरियस हैं। हम दोनों एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं। मेरे दिल में तो मैं पहले ही उससे शादी कर चुका हूं। अब इसे ऑफिशियली कब करना है, यह आगे तय करेंगे।' आमिर और और गौरी की एज गैप की बात करें तो आमिर इस वक्त 60 साल के हैं और उनकी गर्लफ्रेंड 46 साल की हैं। जिससे इन दोनों के बीच उम्र का फासला 14 साल का हो जाता है।
आमिर की शादीशुदा जिंदगी
गौरी से पहले आमिर की शादी फिल्ममेकर किरण राव से हुई थी। दोनों ने 2005 में शादी की थी और उनका एक बेटा आजाद है। हालांकि, 2021 में दोनों का तलाक हो गया। आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से 1986 में हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं- जुनैद खान और आइरा खान। दोनों ने 2002 में अलग होने का फैसला लिया था।


Click it and Unblock the Notifications