..................... Aamir Khan girlfriend gauri spratt angry on media asked to leave her alone Viral Video - Hindi Filmibeat

Aamir Khan GF Video: मीडिया पर बुरी तरह भड़की आमिर खान की गर्लफ्रेंड, 3 शब्द बोलकर भगा दिए सारे लोग

Aamir Khan Girlfriend

Aamir Khan Girlfriend Angry Video: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान ने जब से गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, उसरे बाद से गौरी के खूब चर्चे होते हैं। हाल ही में गौरी स्प्रैट मुंबई में नजर आईं, जहां उन्हें पपराजी ने तस्वीरें क्लिक की कोशिश की। इस बार गौरी का रिएक्शन काफी अलग और नाराज़गी भरा था।

उन्होंने पैपराजी से पहले भी तस्वीरें लेने से मना किया था, लेकिन जब उनकी बात नहीं मानी गई तो वे गुस्से में दिखीं। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में पपराजी से कहा कि उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए।

गौरी ने कहा, "अरे, मुझे अकेला छोड़ दो, मैं सिर्फ वॉक के लिए जा रही हूं।" इसके बाद वे वहां से चली गईं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने गौरी के व्यवहार को सही ठहराया, क्योंकि कई बार पपराजी का दखल देना कई बार अनकंफर्टेबल होता है।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट कई बार साथ में स्पॉट हो चुके हैं इसके साथ ही आमिर खान पब्लिक प्लेस में गौरी का काफी ख्याल रखते दिखाई देते हैं। आमिर खान ने अपने 60वें बर्थडे के मौके पर अपनी तीसरी पार्टनर के साथ रिलेशन का ऐलान किया था और इसके बाद से ये दोनों एक दूसरे के बाद बेधड़क अंदाज में दिखाई देते हैं।

आमि खान अपने 60वें बर्थडे पर मीडिया के साथ मुखातिब हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ''मैं और गौरी 25 साल पहले मिले थे और अब हम साथ हैं। हम एक दूसरे को लेकर सीरियस हैं और कमिटेड भी हैं। हम डेढ़ साल से साथ हैं।'' जब मीडिया ने आमिर से शादी के बारे में पूछा, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "60 साल की उम्र में शादी शोभा देती है या नहीं, यह मैं नहीं जानता। मेरे बच्चे बहुत खुश हैं और मैं अपनी पूर्व पत्नियों के साथ भी अच्छे संबंध बनाए हुए हूं।"

Read more about: aamir khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X