आमिर खान की तस्वीर पर बुरी तरह भड़क उठे लोग, कहा- 'कुछ तो शर्म को..'
आमिर खान ने हाल ही में अपने परिवार के साथ बिताए कुछ बेहतरीन पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। जहां आमिर ने उनकी बेटी इरा खान के साथ एक 'दंगल' मोंमेट शेयर किया है। लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स का कहना था कि रमजान के दौरान इस तरह की तस्वीर पोस्ट करना अनुचित है।
टल गई रिलीज डेट.. 1 मार्च 2019 को सामने आएगी ये शानदार फिल्म
कुछ ट्रोलर्स ने लिखा कि रमजान में महीने में ऐसी तस्वीर डालते हुए आपको शर्म आनी चाहिए। तो कुछ ने सुधरने की सलाह दी। हालांकि इस दौरान कुछ यूजर्स आमिर के सपोर्ट में भी आए। बहरहाल, सोशल मीडिया पर स्टार्स को ट्रोल करना कोई नई बात नहीं रह गई है। हर छोटी से छोटी बात पर.. या कभी कभी बिना बात के भी लोग स्टार्स को ट्रोल कर लेते हैं।

बता दें, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग से समय निकालकर आमिर खान अपने पूरे परिवार के साथ अपने भाई मंसूर खान का जन्मदिन सेलिब्रेट करने मुंबई से बाहर गए हैं। जहां से उन्होंने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। लेकिन उन्हें ट्रोल्स का शिकार बनना पड़ा।
बहरहाल, आमिर खान से पहले इन सितारों को भी बनना पड़ा ट्रोल्स का शिकार-


Click it and Unblock the Notifications