अपनी फिल्म को छोड़ इस फिल्म पर हुआ आमिर का कब्ज़ा!
[बॉलीवुड समाचार] आमिर खान परफेक्शनिस्ट हैं और इसीलिए उनके भांजे इमरान खान हर कदम उनसे पूछ कर रख रहे हैं। दरअसल, निखिल आडवाणी की फिल्म कट्टी बट्टी से इमरान खान वापसी कर रहे हैं और ये फिल्म उनके लिए काफी अहम होगी।

इमरान 2013 से फिल्मों से ब्रेक लिए हुए हैं। कारण यह था कि उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी। भांजे के अनियमित करियर को देख आमिर ने अब यह बागडोर अपने हाथ में ले ली है। आमिर के लिए निखिल के दफ्तर में फिल्म का एक प्रिव्यू रखा गया। इसके बाद दोनों के बीच लंबा डिस्कशन भी चला। इस मौके पर स्टार की फिल्ममेकर पत्नी किरण राव भी मौजूद थीं।
[REALLY: KHAN इफेक्ट से भरी हुई है कट्टी बट्टी!]
इस बार इमरान खान कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। आमिर भी फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही मार्केटिंग स्ट्रेटजी पर भी बात हो रही है। आमिर फिल्म में क्रिएटिव इनपुट्स भी दे रहे हैं ताकि फिल्म को और भी रोचक बनाया जा सके।
[रणबीर से छूटे एक नहीं दो KHAN बेस्ट फ्रेंड्स! Hint: गर्लफ्रेंड]


Click it and Unblock the Notifications



