Nose Ring में नजर आए आमिर..ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की ऐसे हो रही तैयारी!
आमिर खान हाल में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नोज रिंग में नजर आए। आप भी देखिए तस्वीर
आमिर खान अपनी फिल्म में कड़ी मेहनत के लिए जाने जाते हैं। वो अपनी मेहनत के बल पर पूरी फिल्म को इतनी दमदार बना देते हैं कि लोग बड़ी संख्या में सिनेमाघरों तक पहुंच ही जाते हैं। आमिर खान ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।कोई शक नहीं है कि फिल्म अगले साल बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी।
आमिर खान का नया लुक भी देखकर ऐसा ही लग रहा है वो इतनी मेहनत ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए तो नहीं। दरअसल आमिर खान के साथ सुशांत सिंह राजपूत ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें आमिर खान नोज रिंग पहने नजर आ रहे हैं। आमिर खान इसमें काफी अलग लग रहे हैं।
कयास तो यही लगाए जा रहे हैं कि आमिर खान ने ये बदलाव अपनी अगली फिल्म के लिए लाया है। आमिर खान के साथ पहली बार इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। दोनों ही एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करने और काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
आमिर खान और अमिताभ बच्चन की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 2018 में रिलीज होगी ।फिलहाल फिल्म की एक्ट्रेस का नाम अभी रिवील नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications