VIDEO: बड़े बेटे जुनैद के कारण निकले आमिर खान के आंसू, इस कारण खूब रोए मिस्टर परफेक्शनिस्ट
Aamir Khan Emotional Video: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की अगली पीढ़ी फिल्मों में धाक जमाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी लीड रोल में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जहां आमिर खान बेहद इमोशनल दिखाई दिए।

बेटे को बड़ी स्क्रीन पर देख भावुक हुए आमिर खान
आंखों नें आंसू लिए आमिर खान की तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बड़ी स्क्रीन पर बेटे की परफॉर्मेंस देख आमिर खान अपनी आंखो से खुशी के आंसू रोक नहीं पाए। फैंस इसे आमिर खान की लाइफ का भावुक पल बता रहे हैं।
आमिर खान ने गाया गाना
बता दें कि बाद में आमिर खुद स्टेज पर आए और फिल्म का एक गाना भी गाया। इवेंट में आमिर ने साई पल्लवी की खूब तारीफ की और कहा कि 'आज हमारे देश में जो सबसे अच्छी अभिनेत्री है, वो साई पल्लवी है।' उन्होंने अपने बेटे जुनैद खान के बारे में हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, 'जुनैद ने भी अच्छा-खासा काम किया है।'
एक दिन की रिलीज डेट
बता दें कि फिल्म 'एक दिन' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। फिल्म को मनसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का नया ट्रेलर पिछले गुरुवार को रिलीज किया गया था। ये फिल्म 1 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications