नितिन देसाई के अंतिम संस्कार में भावुक हुए आमिर खान, दी अंतिम श्रद्धांजलि, बोले- 'किसी को पता नहीं था..' Video

aamir-khan-gets-emotional-at-nitin-desai-funeral-lagaan-art-director-says-its-tragic-video-viral

Aamir Khan Gets Emotional at Nitin Desai Funeral: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कला निर्देशक नितिन देसाई के निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया। 2 अगस्त का दिन सिनेमा जगत के लिए काफी शोक भरा रहा। नितिन देसाई ने अपने ही स्टूडियो में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।

4 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार उन्हीं के ND स्टूडियों में किया गया। यही उनकी आखिरी इच्छा भी थी। इस दुख के मौके पर स्टूडियो में उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड एक्टर आमिर खान भी पहुंचे थे। आमिर के अलावा डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, आशुतोष गोवारिकर, एक्टर मनोज जोशी, मुकेश ऋषि और अनुराग बासु समेत कई कलाकार दिखे।

आमिर खान इस मौके पर काफी भावुक दिखाई दिये। बता दें, उनकी फिल्म लगान का कला निर्देशन नितिन देसाई ने ही किया था। अभिनेता ने कहा कि उनके लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि नितिन देसाई अब नहीं रहे।

मैं विश्वास नहीं कर सकता

मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने कहा, "यह बेहद चौंकाने वाली खबर है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि ऐसा कैसे हो गया। मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकता। काश उन्होंने ऐसा नहीं किया होता और इसके बजाय मदद के लिए आगे आए होते। लेकिन ऐसी दुखद स्थिति में हम क्या कहें, ये समझना बहुत मुश्किल है कि क्या हुआ है। यह बहुत दुखद है...हमने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है जो बहुत प्रतिभाशाली था।"

सभी के दिल में उनके लिए खास जगह है

वहीं जब एक्टर से पूछा गया कि उनके अंतिम संस्कार में भी बॉलीवुड से ज्यादा कलाकार क्यों नहीं पहुंचे, तो उन्होंने कहा- "शायद कुछ लोग नहीं आ पाए होंगे पर सभी के दिल में उनके लिए बहुत ही खास जगह है। मैं प्रार्थना करता हूं कि ऊपर वाला उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में ताकत दे।"

Read more about: nitin desai aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X