नई नई गर्लफ्रेंडों को लेकर देर रात जमी आमिर खान और शिखर धवन री महफिल, पहली बार सामने आई ये तस्वीरें

Aamir Khan Shikhar Dhawan Double Date: सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) और क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की लव लाइफ इन दिनों एक बार फिर से ट्रैक पर आ गई है और रफ्तार पकड़ती दिखाई दे रही है। इसी बीच अब पहली बार दोनों अपनी अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ देर रात डबल डेट पर स्पॉट हुई हैं जिसकी तस्वीर ने सोशल मीडिया गुलजार कर दिया है।
सोफी शाइन ने शेयर की तस्वीरें
आमिर खान ने जहां गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया है तो वहीं शखिर धवन ने अभी भी सस्पेंस बनाया हुआ है। आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को हाल ही में क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ डबल डेट पर देखा गया। इस मौके पर आमिर के बेटे जुनैद खान भी मौजूद थे। सोफी शाइन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शाम की एक तस्वीर शेयर की, जिसका कैप्शन था "खूबसूरत शाम", जो देखते ही देखते ऑनलाइन वायरल हो गई।
आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के जश्न के दौरान सार्वजनिक रूप से गौरी स्प्रैट को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में पेश किया। गौरी बॉलीवुड से जुड़ी नहीं हैं और यह जोड़ा करीब 18 महीने से डेटिंग कर रहा है। शिखर धवन और सोफी शाइन, जो कथित तौर पर एक आयरिश प्रॉडक्ट कंसलटेंट हैं, ने अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियली कोई बयान नहीं दिया है लेकिन दोनों के वीडियो और तस्वीरों से इंटरनेट पटा दिखाई देता है।
सामने आई तस्वीर में आमिर और गौरी के साथ अमिर खान के बेटे जुनैद भी दिखाई दे रहे हैं जो कि अपने पिता की गर्लफ्रेंड के साथ पोज दे रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर तरह तरह की गॉसिप चालू है।


Click it and Unblock the Notifications
