..................... Aamir Khan fulfilled Roohi Dosani's dream, did such a thing! आमिर खान ने रूही दोसानी का सपना किया पूरा, कर डाला ऐसा काम! - Hindi Filmibeat

आमिर खान ने रूही दोसानी का सपना किया पूरा, कर डाला ऐसा काम!

By Filmibeat Desk

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रूही दोसानी के देश भर में प्रशंसक है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उनसे जुड़े हुए भी है। लेकिन वहीं बात करें खुद रूही की तो वो सुपरस्टार आमिर खान की सबसे बड़ी फैन तो हैं ही साथ ही उनसे काफी इंस्पायर भी हैं। अब जाहिर है आमिर की फैन होने के नाते रूही उनसे मिलने की इच्छा भी रखती होंगी। सो हाल ही में रूही दोसानी का यह सपना सच हो गया क्योंकि उन्हें अपने परिवार के साथ सुपरस्टार आमिर खान के घर पर बैसाखी सेलिब्रेट करने के लिए इनवाइट जो किया गया था।

ऐसे में रूही 7 समंदर पार कनाडा से अपने परिवार के साथ सोलर न्यू ईयर और हार्वेस्ट फेस्टिवल सेलीब्रेट करने भारत आई। यही नही यहां आकर रूही, आमिर खान के पास पहुंची यह पूछने कि क्या वह उनके साथ त्योहार मनाएंगे। हालांकि उन्हें यह कहां पता था कि सुपरस्टार आमिर न सिर्फ उनकी इस बात पर हांमी भर देंगे बल्कि उन्हें फैमिली के साथ अपने घर पर आने का न्योता दे डालेंगे।

 aamir khan, आमिर खान

इसके बाद तो रूही और उसकी फैमिली की खुशी का ठिकाना ही नही था और वो आमिर के इस जेस्चर से अभिभूत हो गए। जिसके बाद उन सभी ने आमिर के इंविटेशन को खुशी खुशी स्वीकार किया और बैसाखी पर पहुंच गए सुपरस्टार के घर जश्न मनाने जहां आमिर ने भी उनके परिवार का दिल खोल कर स्वागत किया।

बैसाखी का त्योहार बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ सेलिब्रेट किया गया जिसमें फेस्टिव डेलीकेसीज के साथ नांच गाना और हंसी के ठहाकों के बीच सब शामिल थे! दोनों परिवारों ने इस शुभ अवसर पर त्योहार मनाते हुए एक शानदार समय बिताया।

ऐसे में इस मौके पर जो कुछ भी हुआ उसकी एक झलक भी इस विडियो के जरिए देखी जा सकती है। बता दें, बैसाखी लंबे समय से भारत में फसल कटाई का त्योहार रहा है। यह देश भर में मनाया जाता है और सिख कम्यूनिटी काफी महत्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X