आठ घंटे की नींद और टफ डायट यही थी धूम 3 की तैयारी- आमिर खान
धूम 3 के इंटरव्यू के दौरान जब आमिर से पूछा गया कि धूम 3 के लिए अपने लुक्स पर आपने लगभग 2 साल दिये। तो इस दौरान क्या क्या करते थे आप इस सवाल पर आमिर ने जवााब दिया धूम 3 से पहले गजनी फिल्म के लिए भी मैंने बहुत वर्कआउट किया था। लेकिन धूम 3 के लिए मुझे एक जिमनाज का बॉडी स्ट्रक्चर पाना था। तो मैंने अपना डायट बहुत ही कंट्रोल रखा और उसे स्ट्रिकली फॉलो किया। साथ ही रोज 8 घंटे की नींद और वर्कआउट। जब हमने फिल्म की शूटिंग शुरु की उसके एक साल पहले ही मैंने अपनी ट्रेनिंग शुरु कर दी थी। उसके बाद फिल्म बनने में एक साल लगा और उस दौरान भी मैं ट्रेनिंग ले रहा था। तो कुल मिलाकर दो साल लगे धूम 3 के लिए लुक्स और अपनी बॉडी बनाने में।
आमिर खान की फिल्म धूम 3 इस हफ्ते रिलीज हो रही है और सभी इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं। धूम 3 के सस्पेंस को सस्पेंस रखने के लिए फिल्म की टीम और कास्ट तक को फिल्म नहीं दिखाई गयी है। धूम 3 के गानों को भी काफी सस्पेंस रखा गया है। फिल्म के गानों के सिर्फ 30 सेकेंड टीजर ही रिलीज किये गये हैं। आमिर का कहना है कि फिल्म के गाने पहले दिखा देने से लोगों का गानों को लेकर उत्सुकता कम हो जाती है। थियेटर में वो नहीं देखते गाने। इसलिए हमने गाने रिलीज ही नहीं किये।


Click it and Unblock the Notifications
