शाहरुख के बाद आमिर ने कहा जय बजरंगी भाईजान
इस हफ्ते की ब्रेकिंग न्यूज तो आपको मिल ही गयी होगी कि हमारे बॉलिवुड के किंग खान ने बॉलिवुड के टाइगर यानी सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान को ट्विटर पर प्रमोट किया है।
शाहरुख खान ने ट्विटर पर बजरंगी भाईजान का फर्स्ट लुक शेयर किया है और लिखा है- मुझे ऐसा लगता है कि भाई हीरो बनने से ज्यादा बड़ी बात है। इस साल 2015 की ईद पर बजरंगी भाईजान आ रही है। तो कैसा लगा आपको ये पहला लुक।
इस पोस्ट ने तो तहलका ही मचा दिया 13 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किया और करीब 18 हजार लोगों ने लाइक। इसके कुछ ही देर बाद आमिर खान ने भी सलमान खान की बरंजगी भाईजान का फर्स्ट लुक पोस्ट किया और लिखा- जल्द आ रहे हैं बजरंगी भाईजान
कुल मिलाकर सलमान खान की बजरंगी भाईजान को तो अब सच कहें तो किसी प्रमोशन की जरुरत ही नहीं। उन्होंने अपनी पूरी खान टीम को खड़ा कर लिया है और इस खान आर्मी के सामने कोई भी और हीरो तो टिक ही नहीं सकता।


Click it and Unblock the Notifications
