रणवीर-रणबीर को छोड़िए..आमिर खान के दीवाने हुए यूथ..मेल और मैसेज की बाढ़

By Shweta

आमिर खान प्रोड्क्शन की लेटेस्ट रिलीज सीक्रेट सुपरस्टार लोगों को काफी पसंद आया है। इस फिल्म का लोगों पर अच्छा खासा असर हुआ है और खासकर टीनएज और कम उम्र के बच्चे भी इस फिल्म के दीवाने हो चुके हैं। फिल्म की कंटेट की वजह से खूब तारीफ हुई है।

अब सुनने में आ रहा है कि आमिर खान को लगातार फैन्स मेल और मैसेज भेज रहे हैं कि उनकी फिल्म का बच्चों के दिमाग पर क्या असर हुआ है। आमिर खान को उनके यंग फैन्स से काफी तारीफें भी मिल रही है। आमिर खान को खासकर 12-16 साल के बच्चे सबसे अधिक मेल और मैसेज कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं कि कैसे फिल्म की वजह से वो प्रोत्साहित हुए हैं।

aamir-khan-flooded-with-mails-messages-from-youngsters-after-secret-superstar

ज्यादातर संदेश में लिखा गया है कि फिल्म के कंटेट की वजह से उन्हें प्रेरणा मिली। लगातार मैसेज और मेल आ रहे हैंसीक्रेट सुपरस्टार आमिर खान को लगातार लगातार टीनएज बच्चों का मेल आ रहा है जो अपने कहानियां उनके साथ शेयर कर रहे हैं।

आमिर खान ने सीक्रेट सुपरस्टार के जरिये टीनएज बच्चों के सपनों के बारे में बताया। आपने अगर फिल्म नहीं देखी है तो आपको बता दूं कि सीक्रेट सुपरस्टार एक टीनएज लड़की (जायरा वसीम) की कहानी है जो सपने देखती है और उसे पूरा भी करना चाहती है।

आपको बता दें कि सीक्रेट सुपरस्टार ताईवान में भी रिलीज हो चुकी है और 3 दिन के अंदर ही फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X