First LOOK: 400 करोड़ी फिल्म की धमाकेदार तैयारी.. ऐसे दिखेंगे आमिर खान!
यशराज बैनर के साथ आमिर खान की अगली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान काफी चर्चा बटोर रही है। यहां देंखे फिल्म की सेट से आमिर खान का फर्स्ट लुक।
यशराज फिल्म्स की बैनर तले आमिर खान की अगली फिल्म अभी से चर्चा बटोर रही है, जबकि फिल्म 2018 दिवाली पर रिलीज होगी। खैर, आमिर खान अपनी हर फिल्म से दर्शकों को हैरान करते आए हैं, लिहाजा ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से भी कुछ वैसी ही उम्मीद की जा रही है।
''मुझे नहीं लगता कि मैं बॉक्स ऑफिस KING हूं....''
फिल्म की सेट से आमिर खान की पहली तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर से ही साफ है कि फिल्म धमाकेदार होगी। आमिर का लुक देखकर लगता ही नहीं, यह वहीं है जिन्हें हमने फिल्म दंगल में देखा था। आमिर खान भी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

वहीं, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से बॉक्स ऑफिस ने भी काफी उम्मीदें लगा रखी है। माना जा रहा है कि फिल्म 400 करोड़ क्लब की शुरूआत करेगी।
दंगल के साथ आमिर खान ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ क्लब की शुरूआत तो कर ही दी है। अब आमिर 400 करोड़ क्लब की शुरूआत करने वाले हैं.. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। क्यों! जानें यहां-


Click it and Unblock the Notifications











