आमिर खान का सरदार लुक, लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के पहले दिन First Look लीक
आमिर खान लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और पहले ही दिन फिल्म के सेट से आमिर खान का सरदार लुक लीक हो चुका है। फिल्म अंग्रेज़ी फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। और आमिर इस फिल्म की तैयारी पिछले 7 - 8 साल से कर रहे हैं।
फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही है और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं आमिर खान के पूर्व मैनेजर अद्वैत चंदन।

इससे पहले, अद्वैत, सीक्रेट सुपरस्टार के साथ डायरेक्शन में अपना डेब्यू कर चुके हैं। लाल सिंह चड्ढा क्रिसमस 2020 में रिलीज़ होगी और फिल्म को लेकर आमिर खान कोई गलती नहीं करना चाहते हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही थी लेकिन ये हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो गईं।
देखिए अगले साल, किन बड़ी फिल्मों के साथ होगी लाल सिंह चड्ढा की एंट्री। ये हैं 2020 की सबसे बड़ी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications