सुपर स्टार आमिर खान को भरना पड़ा जुर्माना

यह घटना सतारा शहर के बीचोंबीच स्थित पावोही नाके पर हुई। आमिर अपने परिवार के साथ बीएमडब्ल्यू कार से कास वैली देखकर लौट रहे थे। वे पंचगनी हिल स्टेशन जा रहे थे, जहां उनका बंगला है।
शहर के यातायात प्रभारी के एन पाटिल ने बताया कि आमिर के नो एंट्री क्षेत्र में घुसने पर सिपाही ने उनकी गाड़ी रोक ली और जुर्माना भरने को कहा। इस पर आमिर के अंगरक्षकों ने पुलिसकर्मी से बहस की और उनके फिल्मी सितारे होने का हवाला देते हुए उन्हें जाने देने को कहा, लेकिन आमिर ने अपना जिम्मेदारी समझते हुए जुर्माना भर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











