बाहुबली 2 से जबरदस्त टक्कर, 1000 करोड़ी साबित होगी ये फिल्म, इतनी बड़ी रिलीज
इसी साल दीवाली के मौके पर बड़ा धमाके करने को तैयार आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हर दिन फिल्म से जुड़ी नई-नई बातें सामने आ रही हैं। बीते दिनों खबरें आई थीं कि बजट और भव्यता के मामले में ये फिल्म बाहुबली 2 को जबरदस्त टक्कर देने वाली है। वहीं अब एक और मामले में आमिर खान की ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान बाहुबली 2 से टकराने जा रही है। वहीं माना जा रहा है इसी के साथ ये आमिर खान की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।
[B'day Spcl: सेक्स और शाहरुख पर एक्ट्रेस का बेबाक बयान, बोल्ड-ब्लंट और ब्यूटिफुल]
दरअसल, हाल ही में यशराज बैनर ने ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान पर जितने करोड़ों का खर्चा फिल्म को बनाने में किया है, उतना ही खर्च फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने में किया जाएगा। माना जा रहा है कि ये फिल्म यशराज बैनर की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज होगी। हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू जैसी भाषाओं में डब करने का फैसला किया है। बता दें कि बाहुबली भी हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज की गई थी। वहीं इतनी बड़ी रिलीज के साथ इस फिल्म को अभी से भी 1000 करोड़ी मान लिया गया है।

फिल्म के लिए दो बड़े जहाजों का निर्माण किया जा रहा है जिनका वजन 2 लाख किलो है। इन जहाजों में करोंड़ों खर्च हो चुके हैं। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह यशराज बैनर की सबसे मंहगी फिल्म बन रही है। इस फिल्म का बजट 200 करोड़ तक रखा गया है। बहरहाल, आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications