दिवाली के बाद दो और खान...पूछो कौन?
शाहरूख के लिए यह समय किसी अग्निपरिक्षा से कम नहीं है क्योंकि उनकी फिल्म जब तक..को रिलीज होने से पहले और रिलीज होने के बाद जबरदस्त टक्कर मिलने वाली है। साल 2008 में भी ऐसा ही हुआ था। शाहरूख की लवस्टोरी रब ने बना दी जोड़ी...रिलीज हुई थी. फिल्म ने धीरे-धीरे गति पकड़ी थी कि तभी आमिर की फिल्म गजनी प्रदर्शित हुई जिसने रब ने बना दी जोड़ी की मार्केट को कम कर दिया था। खैर देखते हैं कि आमिर खान अपनी तलाश से यह कारनामा दोबारा कर सकते हैं कि नहीं।
आपको बता दें कि रेड लाइट एरिया के दर्द को तलाशती रीमा कागती की तलाश में आमिर खान एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। फिल्म में उनके साथ रानी मुखर्जी और करीना कपूर हैं। यह फिल्म करीना के लिए भी काफी मायने रखती है क्योंकि यह उनकी शादी के बाद पहली फिल्म है जो रिलीज होगी। कहने को कहा जा सकता है दिवाली के बाद दो और खान आपके सामने होंगे। एक आमिर और दूसरी करीना सैफ अली खान।


Click it and Unblock the Notifications
