ऑनर किलिंग के चलते हिट होगी आमिर की 'तलाश'!

Aamir Khan
सत्यमेव जयते के साथ आमिर खान की तलाश फिल्म का प्रमोशन भी शुरु हुआ था। सत्यमेव जयते खत्म हुआ और आमिर की तलाश फिल्म अब रिलीज होने जा रही है। लेकिन बात सिर्फ इतनी सी नहीं है बल्कि बात ये भी है कि तलाश फिल्म को एक बार फिर से सत्यमेव जयते का सहारा मिलता नज़र आ रहा है। अब आप सोचेंगे कैसे तो आपको बता देते हैं कि आमिर खान अपनी फिल्म तलाश के प्रमोशन के चलते उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में पहुंचे हैं और वहां पर उन्होंने अब्दुल हाकिम की ऑनर किलिंग का मुद्दा भी उठाया और साथ ही कहा कि वो हाकिम की पत्नी और बेटी की हिफाजत की पूरी कोशिश करेंगे।

ज्ञात हो कि सत्यमेव जयते के एक एपिसोड में आमिर खान ने खाप पंचायत द्वारा लोगों की दी जाने वाली ऑनर किलिंग का मुद्दा उठाया था और उस वक्त उनके शो में इसी ऑनर किलिंग के डर से अपने गांव को छोड़कर दिल्ली में रह रहे एक कपल मोहम्मद हाकिम और उनकी पत्नी शो में आए थे। उन्होंने बताया था कि उन्होंने प्रेम विवाह किया है और इस डर से कि कहीं उन्हें खाप पंचायत जान से मार ना डाले वो अपने गांव से भागकर दिल्ली में आ गए। बाद में पुलिस द्वारा पूरी सुरक्षा का आश्वासन मिलने पर हाकिम वापस अपने गांव आ गये लेकिन पिछले हफ्ते उन्हें उनके घर के पास ही गोली मार दी गयी।

हाकिम की मौत के बाद से उनकी पत्नी और उनकी बेटी काफी डरी हुई हैं। इस घटना से खुद आमिर खान को भी काफी धक्का पहुंचा है। वो चाहते हैं कि कसूरवार को सजा मिले और हाकिम की पत्नी और बेटी को पूरी सुरक्षा मिले। फिल्हाल आमिर तो अपनी फिल्म तलाश के प्रमोशन में व्यस्त हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ये वादा किया है कि वो हाकिम के केस के बारे में यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी बात करेंगे।

अब आमिर अगर इस तरह सुर्खियों में आएंगे तो जाहिर है कि उनकी फिल्म तलाश भी चर्चा में रहेगी ही। और बिना किसी मेहनत के तलाश को प्रमोशन मिलेगा। एक तरह से कहा जा सकता है कि सत्यमेव जयते आमिर की फिल्म तलाश के लिए बहुत लकी साबित हुआ है। माना कि हाकिम की मौत एक बेहद दुखद घटना है लेकिन कहना गलत ना होगा कि तलाश फिल्म को इस घटना से काफी फायदा मिलने वाला है जो कि इस महीने की 30 तारीख को रिलीज होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X