'आमिर खान ने कैद करके रखा था..' फैसल के गंभीर आरोपों पर परिवार ने तोड़ी चुप्पी, लोगों के सामने रखा निजी मामला

Aamir khan

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। वहीं हाल ही में उनका नाम फिर से चर्चाओं में आया है वो भी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अपने पारिवारिक मुद्दों की वजह से। आपको बता दें कि कुछ समय पहले आमिर खान के भाई फैसल खान ने यह आरोप लगाया था कि आमिर खान ने उन्हें एक साल तक एक कमरे में कैद किया हुआ था। इसके अलावा भी फैसल खान ने आमिर खान और पूरे परिवार पर तमाम आरोप लगाए थे। वहीं अब इस मुद्दे को लेकर परिवार ने एक बयान जारी किया है।

लगे आरोपों को बताया सरासर गलत

हाल ही में आमिर खान की फैमिली ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा कि- 'हमें दुख है कि फैसल मां जीनत ताहिर हुसैन, बहन निकहत हेगड़े के बारे में बहुत ही अपमानजनक बातें कही हैं। और ऐसा उन्होंने पहली बार नहीं किया है। इसलिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि अपनी सफाई आपके सामने पेश करें और यह बताएं कि हमारा परिवार एकजुट है।

परिवार ने किया अनुरोध

फैमिली स्टेटमेंट में आगे कहा गया कि- 'हम सभी परिवारवालों ने मिलकर एक फैसला फैसल के लिए लिया है और इस फैसले में कई डॉक्टर्स और स्पेशलिस्ट की सलाह ली गई है। परिवार का बस एक ही मकसद रहा है उनकी मानसिक और भावनात्मक भलाई। इस वजह से हमने इस कठिन समय की निजी बातों को पब्लिक तौर पर शेयर नहीं किया। फैमिली ने मीडिया से अनुरोध करते हुए कहा कि-कृपया हमारे इस निजी मामले को सनसनीखेज और दुखद गॉसिप में ना बदलें। हम चाहते हैं कि इस मामले पर संवेदनशीलता बरती जाए।'

क्या कहा था फैसल ने

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में मेला एक्टर फैसल ने कहा था कि आमिर खान उन्हें एक पिंजड़े की तरह कैद करके रखते थे। उनके परिवारवाले सोचते थे कि वह मानसिक बीमार हैं। फैसल ने आगे बताया था कि उनके कमरे के बाहर बॉडीगार्ड भी तैनात कर दिए गए थे। बता दें कि फैसल के इस बयान पर अब परिवार ने खुलकर अपनी बात सामने रखी।

More from Filmibeat

Read more about: faisal khan aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X