आमिर से नाराज हो के गायब है बीमार फैज़ल
याद है फिल्म 'मेला' और 'मदहोश' में आमिर खान का छोटा भाई फैज़ल खान हीरो बनकर आया था, वह आमिर खान की तरह सफल नहीं हो पाया और बालीवुड से दूर हो गया. इसी दौरान वह एक मानसिक बीमारी की चपेट में आ गया और उसका इलाज भी किया गया.
बताया जाता है कि फैज़ल मुंबई के अपने घर से सिर्फ इसलिये गायब हो गया है क्योंकि आमिर खान उसे दवायें खाने के लिये दबाव डालता रहता है. आमिर और फैज़ल की मां जीनत ने फैज़ल के गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. लेकिन फैज़ल ने मुंबई से बाहर होने के बारे में जानकारी दी है. उसने कहा कि उसे दवायें खाने के लिये मजबूर किया जाता था जो कि उसे बिल्कुल पसंद नही था. फैज़ल के अनुसार आमिर खान उस पर दवाई खाने के लिये हर समय दबाव डालता रहता है जिस वजह से वह घर से भाग आया है और वह कहां है इसकी जानकारी वह किसी को देना पसंद नहीं करता है.
ज्ञात हो कि फैज़ल का विवाह लंदन की हैंडबैग डिजाइनर सोफिया कमरुद्दीन से हुआ था. लेकिन फैज़ल की बीमारी और बालीवुड में असफलता के कारण दोनो का विवाह कुछ महिने में ही टूट गया.
फैज़ल ने कहा कि आमिर ने उसकी आर्थिक सहायता की लेकिन अब उसने सहायता लेना बंद कर दिया है. वह पढा लिखा स्नातक है और अपना गुजर-बसर खुद कर सकता है.
बहरहाल आमिर खान अपने भाई के इस तरह से गायब हो जाने और दवा लेने के मामले में लापरवाही बरते जाने से बेहद चिंतित हो रखे है. जिस भाई के लिये उन्होंने इतना कुछ किया, वही भाई उन पर तरह तरह के आरोप लगाकर बदनाम कर रहा है.


Click it and Unblock the Notifications