सलमान खान Vs आमिर खान: बॉक्स ऑफिस पर पीछे ही रह गई ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने 52 करोड़ की ओपनिंग कर सबको चौंका दिया। तीन दिन में फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री भी ले ली। 52 करोड़ के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 28 करोड़ और आज तीसरे दिन 22 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने 105 करोड़ की कमाई की। हालांकि आमिर की फिल्म, तीन दिन की कमाई में सलमान खान की रेस 3 से पीछे रह गई।

सलमान खान की ईद फिल्म ने तीन दिन में 106 करोड़ की कमाई की थी। इसलिए एक बार फिर आमिर खान, सलमान खान से पीछे रह चुके हैं। हालांकि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान लोगों को वैसे भी पसंद नहीं आ रही है। फिल्म का काफी मज़ाक उड़ रहा है, ठीक वैसे ही जैसे कि सलमान खान की रेस 3 का उड़ा।

aamir-khan-fails-to-beat-salman-khan-at-the-box-office

रेस 3 की कुल कमाई थी 161 करोड़ और माना जा रहा है कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का वीकेंड 120 करोड़ तक जा सकता है। फिल्म का कुल कलेक्शन 200 करोड़ तक जाएगा, ऐसा फिलहाल तो मुश्किल लग रहा है। फिल्म को लेकर आमिर खान पहले से ही डरे हुए थे। आमिर का कहना है कि पिछले कुछ सालों से उनकी छवि, सामाजिक संदेश देने वाले इंसान की बन चुकी हैं।

लेकिन ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में उनका किरदार उनकी इस छवि के बिलकुल विपरीत है। आमिर का कहना है कि रंगीला के बाद, अगर उन्होंने कोई किरदार पूरा इंजॉय किया तो वो फिरंगी है लेकिन पता नहीं दर्शकों को फिरंगी पसंद आएगा कि नहीं।

वैसे जानिए, इस साल बॉलीवुड में कौन कौन से स्टार बुरी तरह फ्लॉप हुए -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X