Aamir Khan ने लगान एक्टर जावेद खान अमरोही के निधन पर ऐसे व्यक्त किया शोक, सामने आया पोस्ट!

बॉलीवुड स्टार्स के जाने का गम उनके फैंस को होता ही है और फैंस काफी दुखी हो जाते हैं। इस वक्त फिल्म लगान के एक अभिनेता को लेकर चर्चा है, जी हां, हम बात कर रहे हैं दिग्गज अभिनेता जावेद खान अमरोही के बारे में, जिनके निधन पर उनके फैंस काफी दुखी हैं। इस मौके पर सुपरस्टार आमिर खान की तरफ से भी शोक व्यक्त किया गया है। बता दें कि आमिर खान किसी तरह के सोशल मीडिया हैंडल पर नहीं हैं और इसी के चलते आमिर खान प्रोडक्शन्स के पेज से उनको लेकर शोक व्यक्त किया गया है।
आमिर खान प्रोडक्शंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जावेद खान को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया गया कि, "जावेद जी, आप कमरे को आनंद और गर्मजोशी से भरने में कभी असफल नहीं हुए। आपका शुद्ध हृदय और सकारात्मक ऊर्जा बहुत याद आएगी।"
इसके बाद उनके फैंस भी उनके निधन पर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि 14 फरवरी को एक अस्पताल में फेफड़े की खराबी के कारण उनको भर्ती करवाया गया था और इलाज के दौरान अभिनेता का निधन हो गया था।
अभिनेता ऑस्कर नामांकित फिल्म लगान के माध्यम से आमिर के प्रोडक्शन बैनर से जुड़े थे। वह इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (इप्टा) के सदस्य भी थे। उन्होने लगान के अलावा भी की कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
कई ऐसी फिल्में हैं जिनमे वो दमदार कॉमेडी भी करते नजर आए हैं। आमिर खान ही नहीं बल्कि कई सुपरस्टार्स के साथ वो काम कर चुके हैं। हालांकि अब बॉलीवुड को उनके निधन से बड़ा झटका लगा है।


Click it and Unblock the Notifications