..................... aamir khan ex wives spotted together reena ignored kiran rao in front of media video gone viral - Hindi Filmibeat

एक्स सौतन किरण को अपने करीब आता देख आमिर की पहली पत्नी ने किया ऐसा काम, देखकर सन्न रह गए लोग

Kiran Rao Reena Video

Kiran Rao Reena Video: बीते दिन आमिर खान की लाडली बेटी आइरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ सबके सामने कोर्ट मैरिज की। ये शादी बॉलीवुड की और शादियों से काफी अतरंगी थी। सभी लोग इस शादी में बेहद सादे लिबास में पहुंचे थे और दूल्हे मियां तो बनियान में ही पहुंच गए थे।

इस शादी में आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ मौजूद थीं और तीनों बच्चे भी। शादी में आमिर बार-बार किरण राव के करीब जाने की कोशिश कर रहे थे और ये फंक्शन में साफ दिख रहा था। लेकिन वो तस्वीरें तो रीना के साथ ही खिंचवाने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि आइरा रीना और आमिर की बेटी हैं।

एक वीडियो में तो यह भी देखने को मिला कि आमिर जाकर अपनी एक्स वाइफ को किस कर लेते हैं और रीना उन्हें बस देखती रह जाती हैं। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा वीडियो भी देखने को मिला, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं। इस वीडियो में रीना और किरण आसपास खड़ी होती हैं। किरण को एक शख्स फैमिली फोटो में साथ खड़े होकर तस्वीर खिंचवाने के लिए कहता है। जैसे ही किरण रीना के पास जाकर खड़ी होती हैं, रीना वहां से चली जाती हैं और आमिर के साथ जाकर खड़ी हो जाती हैं। आमिर फिर किरण की तरफ देखते हैं कि वो ठीक से हैं कि नहीं।

आमिर खान की निजी जिंदगी की बात करें तो एक्टर ने दो शादियां की थी और दोनों ही पत्नियों को तलाक दे बैठे हैं। पहली शादी उनकी रीना दत्ता से 1986 में हुई थी, ये शादी लव मैरिज थी और परिवार के खिलाफ जाकर आमिर और रीना ने ये शादी की थी। लेकिन महज 16 साल बाद यानि साल 2002 में इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की और 2021 में ये कपल भी अलग हो गया।

Read more about: ira khan aamir khan kiran rao
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X