..................... Aamir Khan Ex wives Kiran Rao and Reena Dutta celebrate eid party, people said- where is third Gauri spratt - Hindi Filmibeat

आमिर खान की मां की EID पार्टी में रंग जमाती दिखीं EX-Wives किरण और रीना, लोग बोले- तीसरी को नहीं बुलाया ?

Aamir Khan

Aamir Khan Ex wives Kiran Rao and Reena Dutta EID Party: आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास लाइमलाइट में बने हुए हैं। जब से आमिर खान ने खुलासा किया है कि वह 18 महीने से गौरी को डेट कर रहे हैं तब से तो लोगों के होश ही उड़ गए थे।

बता दें कि आमिर खान 60 साल के हैं और फैन्स ऐसी उम्मीद लगा रहे हैं कि वह तीसरी शादी भी कर सकते हैं। फिलहाल तो आमिर का कहना है कि वह गौरी के साथ रहकर काफी खुश हैं। वहीं आमिर की बहन ने भी आमिर और गौरी को आशीर्वाद दिया है।

वहीं ईद के मौके पर जहां तमाम सितारों ने एक बड़ी ईद पार्टी का आयोजन रखा वहीं आमिर खान की मां ने भी अपने घर पर ईद की पार्टी दी है। जिसमें उन्होंने परिवार के खास लोगों को न्योता दिया। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आमिर खान की मां नजर आ रही हैं। वहीं आमिर खान की दोनों बहनें निखत खान हेगड़े और फरहत खान दत्ता नजर आ रही हैं। साथ ही में आमिर खान की बेटी आइरा खान अपने पति के साथ दिख रही हैं, लेकिन इस फोटो गैलरी में एक तस्वीर ऐसी भी दिखी जिसे देखकर लोगों की नजरें उस तस्वीर पर ही अटक गईं।

दरअसल हाल ही में आमिर खान की ईद पार्टी का आयोजन रखा गया। इस दौरान देखा गया कि आमिर खान की एक्स वाइफ्स यानी कि किरण राव और रीना दत्ता भी इस पार्टी में शामिल हुई हैं। दोनों ही इस पार्टी का हिस्सा नहीं बल्कि दोनों पार्टी में रंग जमाती दिख रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि किरण राव गोल्डन और पिंक शरारा सूट में नजर आ रही हैं। तो वहीं रीना दत्ता बैंगनी शरार सूट में दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

बता दें कि इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है आमिर खान कितने लकी हैं दोनों एक साथ नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- तीसरी वाली को नहीं बुलाया। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-आज कल कुछ भी मुमकिन है।

Read more about: aamir khan reena dutta kiran rao
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X