Aamir Khan की एक्स वाइफ और जनैद को देखकर हैरत में पड़े सब, लोग बोले- 'ये आमिर के बेटा हो ही नहीं सकता'

Aamir Khan Son: आमिर खान इन दिनों फिल्मों की दुनिया से दूर हैं। वो आखिरी बार 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने के बाद एक्टर ने थोड़े दिनों के लिए फिल्मी दुनिया से ब्रेक ले लिया और अब वो कभी-कभार ही सोशल मीडिया पर नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में उनके बेटे का वीडियो सामने आया है।
आमिर खान की एक्स वाइफ रीना और उनके बड़े बेटे जुनैद का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रीना काफी उम्रदराज लग रही हैं और उनका वजन भी काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, वहीं जुनैद काफी फिट दिख रहे हैं। जुनैद की हाइट देखकर तो कुछ लोगों ने यह तक कह दिया कि ये आमिर खान का बेटा हो ही नहीं सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जुनैद खान आमिर खान के बड़े बेटे हैं और उनकी मां रीना हैं। रीना और आमिर के रिश्ते की बात करें तो आमिर और रीना ने घर से भागकर शादी की थी। साल 1986 में 18 अप्रैल को उन्होंने एक-दूसरे का हाथ थामा था। शादी के बाद ही उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और आमिर के एक्टर बनने के बाद ही उनके रिश्ते में दूरियां आने लगीं।ॉ
जब आमिर फिल्म 'दिल चाहता है' में प्रीति जिंटा के साथ काम कर रहे थे, तब उनके और प्रीति के अफेयर की खबरें चर्चा में आने लगी थीं, जिससे रीना बेहद नाराज हो गईं और आमिर से अलग रहने लगीं। कुछ समय बाद प्रीति जिंटा और आमिर अलग हो गए, जिससे रीना ने राहत की सांस ली। लेकिन फिर आमिर का नाम जुड़ा किरण राव के साथ।
शादी के 16 साल बाद यानी साल 2002 में रीना और आमिर का तलाक हो गया। करण जौहर के चैट शो में आमिर ने कहा, 'रीना और मेरी शादी को 16 साल हो गए थे। जब हम अलग हुए, तो यह हमारे और हमारी फैमिली के लिए बहुत दर्दनाक था। हमने इस स्थिति से निपटने के लिए जितना हो सकता था, उतनी पूरी कोशिश की। अलग होने के बाद भी रीना और मैंने एक-दूसरे के लिए कभी प्यार या सम्मान को कम नहीं होने दिया।'


Click it and Unblock the Notifications











