VIDEO: सौतेली बेटी आइरा की शादी में किरण राव में लूट ली महफिल, हात में लिया माइक और...

Kiran Rao Singing Video: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी आइरा खान अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज करने के बाद आइरा उदयपुर में शाही अंदाज में शादी रचाने जा रही हैं।
आइरा खान और नुपुर शिखरे कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। नुपुर ससुर आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर रह चुके हैं। पिछले साल ही आइरा ने नुपुर के साथ सगाई की थी। 3 जनवरी 2024 को ग्रैंड वेडिंग से पहले कपल ने मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। अब उदयपुर में उनकी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं।
7 जनवरी 2024 को आइरा खान और नुपुर शिखरे के लिए उदयपुर में प्री-वेडिंग पार्टी होस्ट की गई थी। पार्टी में लाइव म्यूजिक चला और सभी ने इसे एन्जॉय किया। इस पार्टी में रंग जमाने में आइरा की सौतेली मां और आमिर की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव भी पीछे नहीं रहीं।
उन्होंने आइरा के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए एक अंग्रेजी गाना गाया। ब्लैक साड़ी में किरण बहुत खूबसूरत लग रही थीं। फिल्म डायरेक्टर मोजेज सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किरण राव का वीडियो शेयर किया है।
शादी से पहले उदयपुर में आयोजित म्यूजिकल नाइट में आइरा खान और नुपुर शिखरे ने वेस्टर्न लुक में कहर बरपाया था। आइरा ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, नुपुर भी ब्लैक सूट-बूट में जच रहे थे।
सोमवार को आइरा खान का मेहंदी फंक्शन है। आमिर की लाडली की मेहंदी सेरेमनी से फोटो भी सामने आ गई है। तस्वीर में वह होने वाले पति नुपुर के नाम की मेहंदी लगाती हुई नजर आ रही हैं। बेज कलर के लहंगे में आइरा बहुत प्यारी लग रही हैं। नुपुर ने मरून नेहरू जैकेट के साथ पिंक कुर्ता पहना था।


Click it and Unblock the Notifications
