10 साल बाद.. एक बार फिर.. 'खान' ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार हो जाएं!
साल 2007 में फिल्म आई फिल्म 'तारे जमीं पर'.. कहने को तो वह फिल्म आमिर खान की थी। लेकिन क्या आपने ध्यान दिया है कि फिल्म में आमिर पूरे फर्स्ट हॉफ में कहीं हैं ही नहीं.. आमिर की एंट्री होती है इंटरवल के बाद। लिहाजा, फिल्म के हीरो होते हैं दर्शील सफारी।
2019 रिलीज.. ऋतिक रोशन का तगड़ा एक्शन.. यहां जानें DETAILS
बहरहाल, 10 साल के बाद आमिर खान फिर से एक ऐसी ही फिल्म लेकर आए हैं। जिसका नाम है 'सीक्रेट सुपरस्टार'।बता दें, इस फिल्म को भी आप आमिर खान की फिल्म सोच कर ना देखने जाएं.. क्योंकि फिल्म है जायरा वसीम की।

फिल्म में आमिर खान इंटरवल के बाद एंट्री लेंगे। इतना ही नहीं, बल्कि आमिर का किरदार सिर्फ आधे घंटे ही फिल्म में आपको दिखेगा। आमिर खान फिल्म में जायरा वसीम के मेंटर के तौर पर दिखेंगे। जो उसे नई दिशा देंगे।
बहरहाल, आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार की बात की जाए तो फिल्म का पहला स्क्रीनिंग किया जा चुका है। और हम खुशी के साथ बताना चाहते हैं कि सभी ने फिल्म को standing ovation दिया है। फिल्म को काफी सराहना मिली है।
यहां जानें सीक्रेट सुपरस्टार क्यों होगी सुपरहिट-


Click it and Unblock the Notifications