हॉट हसीना के साथ आमिर खान कर रहे डांस, लीक हुआ वीडियो- नया प्रोजेक्ट!
दंगल एक्टर आमिर खान वैसे तो अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी थे लेकिन उन्होंने दोस्ती के चलते इसकी शूटिंग रोक दी। जी हां, आमिर खान के दोस्त अमिन हाजी डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने आमिर खान से एक डांस नबंर करने की गुजारिश की जिसे आमिर खान ने मान लिया। फिलहाल आमिर खान लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग रोककर जयपुर में इस डांस नंबर की हॉट हसीना के साथ शूटिंग कर रहे हैं।
सेट से आमिर खान के डांस नंबर का वीडियो लीक हो गया है। इस वीडियो में उनके साथ एली अवराम ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। एली आइटम डांस कर रही हैं और उनके साथ साथ आमिर खान भी जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं। एली ने गोल्डन कॉस्ट्यूम कैरी किया हुआ है। वहीं वीडियो में इस नए गाने की धुन भी सुनी जा सकती है।
सोशल मीडिया पर आमिर खान के नए गाने का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को भी उनके फैन पेज पर शेयर किया जा चुका है। बता दें आमिर खान और अमिन साथ में लगान और मंगल पांडे जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। अब इस नए प्रोजेक्ट में भी आमिर खान ने उनका साथ दिया है।

आमिर खान का नया प्रोजेक्ट
खबरें हैं कि इस गाने को तनिष्क बाग्ची द्वारा कंपोज किया जाएगा और इसके बोल अमित भट्टाचार्या द्वारा लिखे गए हैं। जिसे आमिर खान और एली अवराम पर फिल्माया जा रहा है।

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म
आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। जिसमें एक बार फिर आमिर और करीना कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। करीना तो अपने हिस्से की शूटिंग प्रेग्नेंसी के चलते पहले ही पूरी कर चुकी हैं।

आमिर खान का फोन स्विच ऑफ
हाल में ही खबरें सामने आई हैं कि आमिर खान ने फैसला किया है कि वह अपना सेलफोन 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज तक बंद रखेंगे। कहा जा रहा है कि आमिर खान इस फिल्म को लेकर किसी भी तरह की अड़चन नहीं चाहते।

आमिर खान की नई फिल्म
मीडिया गलियारे में खबरें चल रही हैं कि आमिर खान की अगली फिल्मशुभ मंगल सावधान डायरेक्टर आर एस प्रसन्ना के साथ हो सकती है। डिटेल्स ये सामने आई हैं कि आमिर खान किसी स्पैनिश फिल्म के हिंदी वर्जन में नजर आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











