Aamir Khan- हिमाचल प्रदेश की तबाही पर पसीजा आमिर खान का दिल, खोल दिया खजाना, दान किए इतने लाख

सुपरस्टार आमिर खान भले ही काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन इस वक्त उन्होने अपने दूसरे काम से दिल जीत लिया है। सभी जानते हैं कि कुछ महीने पहले हिमाचल प्रदेश में किस तरह का विनाशकारी मंजर देखने को मिला था और इस दौरान इमारतें ढह गईं थीं और करोड़ों का नुकसान हुआ था।
आमिर खान ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए कुछ ऐसा कर डाला है जिसकी तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही है। बता दें कि आमिर खान ने आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपए की मदद की है जो कि चर्चा का विषय है। ये पहली बार नहीं है जब आमिर खान ने इस तरह से किसी की मदद की है।
वो अक्सर ऐसा कुछ करते नजर आते रहते हैं। आमिर खान के इस अमूल्य योगदार की तारीफ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी की है और उनका आभार व्यक्त किया है। सुखविंदर सिंह ने कहाकि, हिंदी सिनेमा के आइकन के रूप में उनका नेक कदम उन लोगों के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव लाने के लिए तैयार है,
जो राज्य में मानसून के प्रकोप से प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुए हैं। आमिर खान के अलावा कई ऐसे सितारे हैं जो कि अक्सर लोगों की मदद करते रहते हैं। हिमाचल प्रदेश के लिए आमिर खान के बाद कौन से सितारे मदद को सामने आते ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
वर्कफ्रंट पर आमिर खान अपनी एक अनटाइटल फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। आमिर खान काफी समय से एक हिट की तलाश में हैं जो कि पूरी नहीं हो पा रही है। देखना ये है कि वो कब इसका ऐलान करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications