दंगल के बाद फिर बनी आमिर खान और नितेश तिवारी की जोड़ी- इस फिल्म में जबरदस्त धमाका
सुपरस्टार आमिर खान और नितेश तिवारी आपको दंगल में नजर आए थे और फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म ने इतनी जबरदस्त सफलता प्राप्त की थी..जो अभी भी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी हुई है। खबर है कि ये ब्लॉकस्टर जोड़ी एक बार फिर से नजर आने वाली है और इस बार धमाका थोड़ा अलग होगा। दरअसल आमिर खान एक फिल्म में कैमियो करने जा रहें हैं जो कि नितेश तिवारी निर्देशित कर रहें हैं।
इस फिल्म के लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। फिल्म को साजिद नाडियावाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत आखिरी बार फिल्म केदारनाथ में सारा अली खान के साथ नजर आए थे और फिल्म काफी चली थी।

आमिर के इस कैमियो की माने तो कई जगह से इस बात के सोर्स मिले हैं और अगर ऐसा होता है तो ये काफी ज्यादा दिलचस्प होगा। आमिर खान आखिरी बार फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आए थे जो कि बड़ी फ्लॉप साबित हुई। अब आमिर खान को किसी ब्लॉकबस्टर की फिर से तलाश है।


Click it and Unblock the Notifications